अनुसूचित जाति विकास शिविर को लेकर लगाया कैंप

अनुसूचित जाति विकास शिविर को लेकर लगाया कैंप

चौथम. अनुसूचित जाति व जनजाति सरकार के योजनाओं से वंचित नहीं रहे इसके लिए 19 अप्रैल से अनुसूचित जाति बाहुल्य टोले में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर के आयोजन के सफलता को लेकर बुधवार को कई पंचायतों में कैंप लगाकर आवेदन लिया गया. बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को अनुसूचित जाति बाहुल्य टोले और मोहल्ले में विशेष शिविर लगाया जायेगा. इसी के सफलता को लेकर कई पंचायतों में बुधवार को कैंप लगाया गया. इसको लेकर बीडीओ ने कई निर्देश भी दिए है. बताया जाता है कि बुधवार को सरसवा, रोहियार, धुतौली, नीरपुर, पूर्वी बौरने पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन किया गया. बीडीओ मो मिन्हाज अहमद, मनरेगा पीओ नीरपुर पंचायत भवन स्थित कैंप में पहुंचकर अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को कई निर्देश भी दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >