बस चालकों का माला पहनाकर किया स्वागत

तेज हॉर्न नहीं बजाने व बाजार में घनी आबादी के बीच तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने का अनुरोध

समाजसेवियों व ग्रामीणों ने चलायी एक अनोखी मुहिम

बेलदौर. नगर पंचायत के बेलदौर बाजार स्थित बस स्टैंड पहुंचकर सोमवार की सुबह समाजसेवियों व ग्रामीणों ने एक अनोखी मुहिम चलायी. इस दौरान बड़े वाहन चालकों को रोककर उन्हें फूल माला पहनाकर तेज हॉर्न नहीं बजाने एवं बाजार में घनी आबादी के बीच तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने का अनुरोध किया. आलमनगर पथ पर चलने वाले बड़े वाहन के चालकों द्वारा बेलदौर बाजार से गुजरते समय तेज रफ्तार और तेज हॉर्न बजाने के कारण बीमार ,बुजुर्ग समेत पढ़ने वालों बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. समाजसेवी मिथिलेश कुमार मिट्ठू और ओमप्रकाश क्रांति की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने कई बड़े वाहन चालकों को रोककर उन्हें फूल माला पहनाकर तेज हॉर्न नहीं बजाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >