खगड़िया के दिघौन पंचायत में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Bulldozer Action Khagaria: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत दिघौन पंचायत में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सामुदायिक भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चिन्हित सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Bulldozer Action Khagaria: बेलदौर थाना क्षेत्र की दिघौन पंचायत में बुधवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. सामुदायिक भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चिन्हित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाया गया.

अभियान का नेतृत्व बेलदौर अंचलाधिकारी अमित कुमार और थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया.

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रशासनिक सतर्कता के कारण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही.

जनहित की योजनाओं का रास्ता हुआ साफ

अधिकारियों ने बताया कि जिस भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है, वहां सामुदायिक भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण और संचालन किया जाना है. अतिक्रमण हटने के बाद इन जनहितकारी परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

अवैध कब्जाधारियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जनहित से जुड़े विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखना आवश्यक है. इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

ALSO READ: खगड़िया के निहाल नूर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गृह जिला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >