अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर पुलिस को चुनौती देने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में अवैध कट्टा एवं पिस्तौल लहराते हुए पुलिस को खुली चुनौती देने वाले दोनों बदमाश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

परबत्ता. थाना क्षेत्र में अवैध कट्टा एवं पिस्तौल लहराते हुए पुलिस को खुली चुनौती देने वाले दोनों बदमाश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो अवैध हथियार के साथ दिख रहे बदमाश थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग निवासी पप्पू चौधरी के पुत्र केशव कुमार एवं अगुवानी बस स्टैंड निवासी ढोरो तांती के पुत्र मिथुन कुमार है. बताया जाता है कि दोनों के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि पांच मिनट की वीडियो में पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. साथ ही गाली का उपयोग किया जा रहा है. वायरल वीडियो में उन्माद फैलाने की कोशिश की गयी. वायरल वीडियो में दिख रहे बदमाश केशव कुमार व मिथुन कुमार अलग-अलग जातियों को टारगेट करते हुए गाली दे रहे हैं. दोनों बदमाशों ने परबत्ता थाना के पुलिस पदाधिकारी के नाम लेकर खुली चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस उनकी कुछ बिगाड़ नहीं पायेगी. वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, सहायक थाना अध्यक्ष शिवकुमार सहित पुलिस बल ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >