बीएन तटबंध के डीह टोला के समीप कटाव से बढ़ी चिंता, प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएन तटबंध के डीह टोला के समीप हो रहे कटाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. महत्वपूर्ण संस्थानों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए ग्रामीण अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं.

खगड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएन तटबंध के डीह टोला के समीप हो रहे कटाव से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो पूरे चौथम क्षेत्र पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है.

महत्वपूर्ण संस्थानों पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय ग्रामीण सुरेश मुनी, नरेश मुनी, दशरथ राय, इंदल कुमार, पंकज कुमार तथा उप प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर कटाव हो रहा है, वह चौथम का अत्यंत महत्वपूर्ण इलाका है. इसके आसपास सुखराज मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय एवं चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं. कटाव बढ़ने पर इन संस्थानों के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है.

कटावरोधी कार्य जल्द शुरू करने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग से अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भारी नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

निरीक्षण के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में कनीय अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि कटाव स्थल का जल्द निरीक्षण किया जाएगा. निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू कराया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dhiraj kumar singh

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >