Bihar News: ट्रक और टैंकर के बीच भीषण टक्कर में गाड़ियों के उड़े परखच्चे, एक की मौत

Bihar News: यह हादसा NH 31 पर मुफ्फसिल थाने के निकट स्थित संसारपुर ढाला पर हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही.

Bihar News: खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले से एक भीषण दुर्घटना हुई है. यहाँ ईंट लदे ट्रक और एक गैस टैंकर के बीच ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार यह हादसा NH 31 पर मुफ्फसिल थाने के निकट स्थित संसारपुर ढाला पर हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही. मृतक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

रात दो बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 पर एक गैस कंटेनर और ईंटों से भरे ट्रक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों ओर धुआं फैल गया, जिसमें ईंटों से लदे ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गैस कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. रात 2:00 बजे तेज आवाज सुनकर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि चारों तरफ धुआं है तथा एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिसमें चालक की मौत हो चुकी है.

घंटों लगा रहा जाम

संयोगवश गैस कंटेनर सुरक्षित रहा. यदि टक्कर के बाद वह लीक हो जाता, तो एनएच 31 पर एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. रात 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक एनएच 31 पर भयंकर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने धीरे-धीरे खुलवाया और अब यातायात सामान्य हो गया है. पुलिस ने बताया कि गैस कंटेनर महेशखूंट की ओर से और ईंटों से लदा ट्रक खगड़िया की ओर से आ रहा था, तभी एनएच 31 पर संसारपुर ढ़ाला के पास दोनों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >