दुस्साहस : बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी

गंगौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. पीड़िता की मां ने गंगौर थाना में आवेदन देकर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. पीड़िता की मां ने गंगौर थाना में आवेदन देकर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. गंगौर पुलिस ने कांड संख्या 09/2026 दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुट गयी है. पीड़िता की मां ने कहा कि पति परदेस में रहते हैं. वह दो बच्ची के साथ अकेले घर में रहती है. गांव के ही सूरज महतो के 23 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार नशे की हालत में जबरन घर में घुसकर सात वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हड़कत करने लगा. बच्ची के रोने चिल्लाने पर जब वह कमरे में गयी तो गोलू जान मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पीड़िता की मां ने आरोपित गोलू को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. आशंका व्यक्त की है कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >