बनहेर चिरिमारी घाट से एक कट्टा व 11 कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार
अमौसी पुलिस ने बनहेर चिरिमारी घाट से हथियार तस्कर को एक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है
By RAJKISHORE SINGH | Updated at :
बनहेर चिरिमारी घाट के समीप बासा पर तकिया के नीचे कट्टा छिपाकर सोया था तस्कर
खगड़िया.
अमौसी पुलिस ने बनहेर चिरिमारी घाट से हथियार तस्कर को एक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शनिवार को हथियार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली कि बनहेर चिरिमारी घाट के समीप बासा पर एक व्यक्ति तकिया के नीचे अवैध कट्टा व कारतूस लेकर सोया है. थानाध्यक्ष त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान बनहेर चिरिमारी घाट के समीप बासा से खुटहा गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी स्व. शुकल महतो के पुत्र अनिल महतो को कट्टा व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया कि इसमें आठ जिंदा कारतूस व तीन मिस फायर कारतुस बरामद किया गया. हथियार तस्कर के विरुद्ध अमौसी थाना में कांड संख्या 46/28 दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.