आहा नाचो-नाचो में आंशी प्रथम, आंचल द्वितीय व रागिनी को मिला तृतीय स्थान

आहा नाचो-नाचो में आंशी प्रथम, आंचल द्वितीय व रागिनी को मिला तृतीय स्थान

गोगरी. चैती दुर्गा मेला समिति के रंग मंच पर आहा नाचो-नाचो का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मेला के अध्यक्ष अजय कुमार निषाद, मंत्री मनोज कुमार तांती, उप कोषाध्यक्ष अनिल कुमार साह ने किया. नगर परिषद के वार्ड संख्या 32 स्थित श्री सार्वजनिक चैती दुर्गा मेला समिति के रंग मंच पर बेस्ट अवार्ड प्रतियोगिता 2026 आहा नाचो- नाचो के 26 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम स्थान आंशी कुमारी, द्वितीय स्थान आंचल कुमारी व तृतीय स्थान रागिनी कुमारी का चयन निर्णायक मंडली के सदस्य राजीव कुमार राजू, कुमुद प्रसाद साहू एवं अनिल कुमार साह ने किया. प्रथम स्थान पर रही आंशी कुमारी को साइकिल, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आंचल कुमारी, रागिनी कुमारी को मोमेंटो से सम्मानित किया गया. प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं गिफ्ट हैंपर से नवाजा गया. वहीं दर्शकों के लिए आयोजित कार्यक्रम पब्लिक मस्ती में साक्षी सिंह द्वारा चयनित प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर दिया गया. कार्यक्रम का संचालन निर्देशक उधव कुमार ने किया. मौके पर विक्रम कुमार, मो. मुमताज आलम, मनीष कुमार, संजय साह, मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. अशफाक उर्फ अरशद आलम, सोनू गुप्ता, श्वेता कुमारी, मीठी परी, नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, स्मृति रानी, खुशी कुमारी, संगीता कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, तृषा कुमारी, काव्या आर्य, सोनिका कुमारी, रिमझिम कुमारी, मौसम कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >