उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट बनेगा आस्था और पर्यटन का केंद्र

निरीक्षण के दौरान डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि आने वाले समय में गंगा मंदिर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी विकसित कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

मंदिर निर्माण कार्य का डीडीसी ने किया निरीक्षण परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट को पर्यटन के तौर विकसित करने को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है. इसी कड़ी में डीडीसी श्वेता भारती ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य भी मौके पर मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. बताया गया कि अगुवानी निवासी समाजसेवी सदानंद सिंह ने अपने निजी कोष से इस भव्य गंगा मंदिर के निर्माण का पूरा जिम्मा उठाया है. उनके इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक चेतना का नया माहौल बन रहा है. निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. निरीक्षण के दौरान डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि आने वाले समय में गंगा मंदिर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी विकसित कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने संकेत दिए कि इस क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है. वहीं, जिलाधिकारी नवीन कुमार की पहल पर अगुवानी गंगा घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा यहां मॉडल शवदाह गृह निर्माण के लिए प्रस्ताव वरीय अधिकारियों को भेजा जा चुका है. इससे न सिर्फ धार्मिक महत्व बढ़ेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. विधायक बाबूलाल सौर्य ने कहा कि त्रिवेणी उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट को धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के साथ-साथ मॉडल छठ घाट, पर्यटक सुविधाएं और अन्य जनहित से जुड़े कार्य जल्द ही धरातल पर नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >