कैंप में उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

कैंप में उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को लगाया जायेगा कैंप 667 स्कूलों का जमा नहीं किया गया उपयोगिता प्रमाण पत्र खगड़िया. उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गौंड ने उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का एक मौका और दिया है. शनिवार को जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कैंप लगाया जायेगा. ताकि स्कूल के प्रधानाध्यापक डीसी बिल जमा कर सकेंगे. प्रधानाध्यापकों को डीसी बिल जमा करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है. डीईओ ने प्रधानाध्यापकों को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जमा नहीं करने वाले के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 व पूर्व के वर्ष अंतर्गत विद्यालयों को विभिन्न मदों में उपलब्ध करायी गयी राशि के खर्च उपरांत उक्त राशि के समायोजन के लिए मूल अभिश्रव, डीसी विपत्र/उपयोगिता प्रमाण-पत्र महालेखाकार कार्यालय पटना में समर्पित किया जाना है. इसके लिए जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को कैंप लगाया जायेगा. मालूम हो कि उपयोगिता प्रमाण-पत्र/डीसी विपत्र का शत प्रतिशत समायोजन नहीं होने के कारण बीते बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग द्वारा नाराजगी जतायी गयी थी. साथ ही सभी प्रकार के लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं डीसी विपत्र का यथाशीघ्र समायोजन कराने का आदेश दिया गया था. शनिवार तक उपयोगिता प्रमाण-पत्र/डीसी विपत्र (मूल अभिश्रव) जमा नहीं करने वाले तथा त्रुटिपूर्ण अभिश्रव उपलब्ध कराने वाले विद्यालयों की सूची संलग्न करते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने व त्रुटिपूर्ण अभिश्रव का निराकरण करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया. डीईओ ने बताया कि अलौली प्रखंड के लंबित डीसी पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कन्हैया कुमार जमा लेंगे. जबकि सदर प्रखंड व मानसी प्रखंड के लिए बीईओ धर्मेन्द्र कमार, चौथम प्रखंड के लिए बीईओ मनोज कुमार, बेलदौर प्रखंड के लिए बीईओ मनोहर कुमार, गोगरी प्रखंड के लिए बीईओ मनोरंजन कुमार एवं परबत्ता प्रखंड के लिए बीईओ प्रदीप कुमार डीसी प्रमाण पत्र जमा लेंगे. डीईओ ने बताया कि अलौली प्रखंड में 87 डीसी विपत्र लंबित है. जबकि बेलदौर प्रखंड में 93, चौथम प्रखंड में 111, गोगरी प्रखंड में 132, सदर प्रखंड में 113, मानसी प्रखंड में 29 एवं परबत्ता प्रखंड में 102 डीसी विपत्र लंबित है. बताया कि सातों प्रखंड में 667 स्कूल का डीसी विपत्र लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >