बेलदौर. थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के पचबीघी व सहरौन बहियार के बीच गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बेलदौर पुलिस ने एक आरोपित को एक थ्री फिपटीन एक देसी कट्टा 12 जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते एएसपी गोगरी साक्षी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतायी कि बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत अन्तर्गत पच्चबिग्घी बहियार व सहरौन बहियार के बीच स्थित बासा से नागेश्वर शर्मा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इन्होंने बताई कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इसी दौरान जब बीते मंगलवार की देर रात इतमादी पिकेट प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि इतमादी पंचायत के गांधीनगर पचबीघी दियारा स्थित नागेश्वर शर्मा के बासा पर अवैध हथियार है. सूचना पर इन्होंने वरीय अधिकारी को मामले से अवगत कराते तत्काल उक्तस्थल पहुंचकर विधिवत छापेमारी किया तो उक्त आरोपित के बासा सह घर से एक देशी कट्टा, एक रायफल ,12 जिंदा कारतूस, तीन खोखा एवं रायफल साफ करने वाला उपकरण के साथ आरोपित नागेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया. इस संबंध में बेलदौर थाना कांड संख्या 108/26 दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई किए जाने की इन्होंने बात कही. इसके अलावे इन्होंने बताई कि उक्त छापेमारी दल में पौरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार, इतमादी पिकेट प्रभारी नगीना कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे. वहीं उक्त गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते इनके समर्थकों ने बताया कि उक्त व्यक्ति संतमत परिवार के हैं. उनके विरोधियों ने फंसाने की नियत से हथियार उनके बासा के निकट रख पुलिस को सूचना दिया. वहीं सूचक के इशारे पर उक्त कार्रवाई की गई. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पौरा थाना अध्यक्ष सतीश कुमार एवं इतमादी पिकेट प्रभारी नगीना कुमार एवं स्थानीय पुलिस की सतर्कता से उक्त सफलता मिली है. मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं सुदुरवर्ती इलाके से हथियार के साथ आरोपित की हुई गिरफ्तारी से पुलिस अब सुदुरवर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है.
इतमादी से थ्री फिफटिन, एक कट्टा व एक दर्जन कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है
