एबीवीपी जिला संयोजक ने रक्तदान कर बचायी जान

रक्तदान करने से हृदयाघात की संभावना होती है कम

रक्तदान करने से हृदयाघात की संभावना होती है कम गोगरी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी के जिला संयोजक अमन पाठक ने ब्लड बैंक में रक्तदान कर बलुआही निवासी नवीन कुमार की जान बचायी. खगड़िया जिला की कार्यकर्ता प्रांजल सिंह और रवि रंजन ने बताया कि 55 वर्षीय नवीन कुमार को किडनी में संक्रमण है जिनका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में हो रहा हैं, हीमोग्लोबिन कम होने के कारण इलाज में देरी हो रही थी. रेयर ब्लड ग्रुप (बी निगेटिव) होने के कारण परिजनों के प्रयास एवं विभिन्न संगठनों से गुहार लगाने के उपरांत भी रक्त का प्रबंध नही हो पा रहा था. तब हमने इसकी सूचना प्रणव प्रभात एवं अमन पाठक को दी. सूचना मिलने ही अमन पाठक रानीसकरपुरा से आकर रक्तदान किया. अमन पाठक ने बताया कि यह उनके जीवन का 09 वां रक्तदान हैं. जिले के अलावे वे मरीजों के लिए पटना एवं दिल्ली में भी रक्तदान कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए और रक्तदान से संबंधित भय को भी दूर करना चाहिए. परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ता लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >