बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव के बाढ़ के पानी से भरे ड्रेनेज में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना बीते मंगलवार की है. ग्रामीणों ने बताया कि कुर्बन गांव निवासी सुरेंन मंडल के 18 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार गांव से पश्चिम ड्रेनेज के समीप बाढ़ के पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मुखिया रजनीकांत राहुल उक्त ड्रेनेज समीप पहुंचे तो ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >