सोलर पैनल लगाने को लेकर चलायी जायेगी मुहिम

सोलर पैनल लगाने को लेकर चलायी जायेगी मुहिम

चौथम. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बुधवार को कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें आम लोगों के घरों में सोलर पैनल (सोलर प्लेट) लगवाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि अब प्रखंड क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने को लेकर विशेष मुहिम चलायी जायेगी. ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सरकारी योजना के तहत उपलब्ध करायी जा रही है, जिसमें उपभोक्ताओं को अनुदान भी दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने से लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी और पारंपरिक बिजली व्यवस्था पर भी दबाव कम होगा. साथ ही इससे लोगों को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा और वे बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सकेंगे. बीडीओ के अनुसार योजना के तहत तीन श्रेणियां निर्धारित की गयी है, जिसमें एक किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत 1,20,000 रुपये है, जिस पर 30,000 रुपये का अनुदान मिलेगा. वहीं दो किलोवाट सिस्टम की कुल लागत 1,60,000 रुपये है, जिस पर 60,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा, जबकि तीन किलोवाट सिस्टम की कुल लागत 2,10,000 रुपये है, जिस पर 78,000 रुपये का अनुदान मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस योजना से लोगों को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी और वे स्वच्छ ऊर्जा की ओर भी अग्रसर होंगे. बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, जीविका के बीपीएम राजेश कुमार, मुखिया प्रिंस कुमार, शशि भूषण कुमार, प्रतिनिधि पप्पू कुमार सिंह, विकास कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >