रामनवमी पर चकप्रयाग के महावीर मंदिर में 850 ध्वज चढ़े

रामनवमी पर चकप्रयाग के महावीर मंदिर में 850 ध्वज चढ़े

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव स्थित अतिप्राचीन महावीर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार की देर रात श्रद्धा और भक्ति के साथ ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाया. पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम का संचालन पंडित गिरीश मिश्र ने किया. जहां श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से ध्वजारोहण किया. देर रात तक मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा. जय सियाराम व जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा. ध्वजारोहण संपन्न होने के बाद मंदिर में 24 घंटे के लिए अखंड रामधुनी का शुभारंभ किया गया. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. ग्रामीण श्रीनिवास चौधरी उर्फ कारे ने बताया कि करीब 850 ध्वज श्रद्धा-भक्ति के साथ चढ़ाया गया. कार्यक्रम में न केवल चकप्रयाग बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये. रामनवमी को लेकर गांव-गांव और घर-घर में उत्साह देखने को मिला. लोगों ने घरों में भी ध्वजारोहण कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >