खगड़िया : मुखिया, सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदावारों से उनके हस्ताक्षर के नमूने मांगे जा रहे है. बीडीओ रविरंजन ने सोमवार तक सभी प्रत्याशियों को प्रखण्ड कार्यालय में अपने हस्ताक्षर का नमूना जमा करने को कहा है. बीडीओ ने बताया कि इन प्रत्याशियों के हस्ताक्षर के नमूने को पीठासीन पदाधिकारी को दिये जाएंगे. जो मतदान के दिन पीटीओ केन्द्र पर आने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधी के पास उपलब्ध प्राधीकार पत्र से इन हस्ताक्षर का मिलान करेंगे. फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी इन तीनों पद के प्रत्याशियों से उनके हस्ताक्षर के नमूने लिये जा रहे है.
अगर चुनाव के दिन कोई प्रतिनिधि फर्जी प्राधिकार पत्र के साथ मतदान केन्द्र पर आते है तो उन्हें इसी हस्ताक्षार के नमूने के आधार पर आसानी से पकड़ा जा सकता है. वार्ड सदस्य तथा पंच अपना प्रतिनिधि मतदान केन्द्र पर नहीं रख सकेंगे. इसलिए उनसे हस्ताक्षर के नमूने नहीं लिए जा रहे है. बीडीओ ने बताया कि वाहनों के परमिट संबंधी आवेदन तथा प्रत्याशियों के हस्ताक्षर के नमूने लेने के लिए रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे.
