कोसी महाआरती का भव्य आयोजन आज फोटो. 27 में कैप्सन. मां कात्यायनी मंदिर खगड़िया. पहली बार प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर के समीप नदी के तट पर सोमवार को कोसी महाआरती का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मां के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मंदिर से लेकर नदी के तट तक तोरण द्वार बनाये गये हैं. मां कात्यायनी की विशेष पूजा व महाआरती को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है. लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. मां कात्यायनी मंदिर में 19 अक्तूबर को नवरात्र की षष्टी पूजा के अवसर पर मां कात्यायनी न्यास समिति द्वारा कोसी महाआरती एवं महाभोग का भव्य आयोजन किया जायेगा. कमेटी के उपाध्यक्ष युवराज उर्फ शंभु कुमार ने बताया कि 8:30 बजे मां कात्यायनी की महाआरती एवं 10 बजे से महाभोग का आयोजन किया जायेगा. यह कोसी की धरती पर पहली बार हो रहा है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कमेटी के कोषाध्यक्ष चंदेश्वरी राम, सचिव रामानंद सदा, सदस्य कैलाश प्रसाद वर्मा, विद्यानंद यादव, संजय प्रसाद साह, राजेंद्र चौधरी आदि जोर-शोर से लगे हुए हैं.
कोसी महाआरती का भव्य आयोजन आज
कोसी महाआरती का भव्य आयोजन आज फोटो. 27 में कैप्सन. मां कात्यायनी मंदिर खगड़िया. पहली बार प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर के समीप नदी के तट पर सोमवार को कोसी महाआरती का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मां के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मंदिर से लेकर […]
