कटाव की जद में समा रहा स्टील ब्रिज का एप्रोज पथ

कटाव की जद में समा रहा स्टील ब्रिज का एप्रोज पथ फोटो 14 व 15 में कैप्सन- स्टील ब्रीज के एप्रोच पथ समीप हो रहा कोसी कटाव व टूटे डुमरी पुल का दृश्य बेलदौर. डुमरी पुल समीप स्थित क्षतिग्रस्त स्टील ब्रीज पर कोसी का लगातार कहर जारी है. बीते 19 जुलाई 2014 को उक्त पुल […]

कटाव की जद में समा रहा स्टील ब्रिज का एप्रोज पथ फोटो 14 व 15 में कैप्सन- स्टील ब्रीज के एप्रोच पथ समीप हो रहा कोसी कटाव व टूटे डुमरी पुल का दृश्य बेलदौर. डुमरी पुल समीप स्थित क्षतिग्रस्त स्टील ब्रीज पर कोसी का लगातार कहर जारी है. बीते 19 जुलाई 2014 को उक्त पुल का 170 मीटर भाग टूटकर कोसी में समाते ही वैकल्पिक मार्ग की उम्मीद भी कोसी में समा गयी. तो बची खुची उम्मीद भी विभाग के लापरवाही के कारण कोसी कटाव की भेट चढ रही है. बीते एक पखवारे से नदी के जलस्तर में आई गिरावट ने कोसी कटाव को तेज कर दिया है. प्रतिदिन स्टील ब्रिज एप्रोच पथ के उत्तरी छोर का एक से डेढ फीट हिस्सा कटाव की चपेट मंे आकर नदी मंे समा रहा है. बावजूद विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्य नही किये जाने से इसके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. एप्रोच पथ के समीप के भू भाग में भी तेज गति से कटाव हो रहा है. जबकि स्टील ब्रिज एवं एप्रोच पथ के बीच लगभग 40 फीट पहले ही नदी में समा चुका है. इसके कारण स्टील ब्रिज की पुन: मरम्मति कर आवागमन बहाल करने की सरकारी घोषणाओं पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है. ऐसे में डुमरी पुल मरम्मति कार्य पूर्ण होने तक नाव का परिचालन ही एक विकल्प रह जायेगा. हालांकि नाव संचालक जलस्तर में संभावित गिरावट आने पर जुगार नाव पुल की वैकल्पिक मार्ग एक बार फिर बनाये जाने की बात भी कह रहे है. ताकि लोगों की आवागमन समस्या थोड़ी कम की जा सके. अब सरकारी दावे पर जुगाड़ तकनीक कितनी कारगर साबित होगी अनसुलझी पहेली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >