मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र महेशखूंट. दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र पकरैल के दुर्गा मां की विद्युत चालित प्रतिमा बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि वर्षो से सार्वजनिक नव दुर्गा मेला कमेटी पकरैल द्वारा दुर्गा मेला का आयोजन किया जाता रहा है. प्रत्येक वर्ष कलश स्थापना के दिन बन्नी घाट से […]

मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र महेशखूंट. दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र पकरैल के दुर्गा मां की विद्युत चालित प्रतिमा बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि वर्षो से सार्वजनिक नव दुर्गा मेला कमेटी पकरैल द्वारा दुर्गा मेला का आयोजन किया जाता रहा है. प्रत्येक वर्ष कलश स्थापना के दिन बन्नी घाट से कलश में जल भर कर पांच सौ कन्याएं मंदिर पहुंचती है. मुंगेर के मूर्तिकार रामनाथ साह मां दुर्गा, गणेश, सरस्वती, लक्ष्मी, कार्तिकेय की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. पुरोहित पवन मिश्रा के द्वारा सुबह शाम को वैदिक मंत्र के साथ पूजा पाठ किया जाता है. मेला कमेटी के अध्यक्ष भगवान यादव, सचिव सुरेश यादव मतवाला, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सदस्य पप्पू कुमार यादव, इंदल कुमार विंद, प्रशांत कुमार, उमेश दास, उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा, लालमनी साह, अशोक पासवान सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >