छात्र की रहस्यमय हालात में मौत

छात्र की रहस्यमय हालात में मौत बेलदौर. दसवीं कक्षा के छात्र अरविंद की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. फुलवरिया गांव के मणिलाल शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शुक्रवार की रात ओझा को दिखाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह लौट कर नहीं आया. परिजनों ने रात […]

छात्र की रहस्यमय हालात में मौत बेलदौर. दसवीं कक्षा के छात्र अरविंद की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. फुलवरिया गांव के मणिलाल शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शुक्रवार की रात ओझा को दिखाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह लौट कर नहीं आया. परिजनों ने रात में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला. शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब पीडब्ल्यूडी सड़क नाथ बाबा स्थान के समीप अरविंद का शव ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में लाश का दाह संस्कार कर दिया. वहीं पुलिस ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >