30 बोरा गेहूं जब्त, जांच शुरू

पसराहा : परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत के तिहाय गांव के एक डीलर का गेहूं पुलिस ने जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार तिहाय गांव के डीलर द्वारा गेहूं बाजार ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने 30 बोरा गेहूं को जब्त कर विभागीय अधिकारी को […]

पसराहा : परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत के तिहाय गांव के एक डीलर का गेहूं पुलिस ने जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार तिहाय गांव के डीलर द्वारा गेहूं बाजार ले जाया जा रहा था,

तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने 30 बोरा गेहूं को जब्त कर विभागीय अधिकारी को सूचना देने की बात कही. थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद ने बताया कि गेहूं कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था, या कहीं और यह जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा. आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी है. इस संबंध में डीलर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गेहूं उनके खेत का है. वे बेचने के लिए बाजार जा रहे थे. यह सरकारी गेहूं नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >