मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
खगड़िया : जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक अनवरत अनशन जारी रहेगा. उक्त बातें पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप धरने को संबोधित करते हुए संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि शिक्षक विरोधी पदाधिकारी के विरुद्ध जिला कमेटी […]
खगड़िया : जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक अनवरत अनशन जारी रहेगा. उक्त बातें पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप धरने को संबोधित करते हुए संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहीं.
उन्होंने कहा कि शिक्षक विरोधी पदाधिकारी के विरुद्ध जिला कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में आमरण अनशन का निर्णय लिया गया. प्रत्येक दिन एक एक शिक्षक इस अनशन में भाग लेगा.
अनशन के दौरान रवि शंकर कुमार, अनिल पोद्दार, प्रभात कर्ण, रेणु कुमारी, प्रवेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, अमृत कुमारी, अभय कुमार, अविनाश, नकुल यादव, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे. शिक्षकों ने कहा कि सितंबर 2015 तक सरकार एवं सर्व शिक्षा अभियान मद से भुगतान होने वाले मानदेय एवं अन्य बकाये राशि का भुगतान किया जाये, नहीं िशक्षक अनशन पर डटे रहेंगे.