शक्षिक नेता आज से अनशन पर

शिक्षक नेता आज से अनशन परखगड़िया. मानदेय भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष गुरुवार से अनशन पर बैठेंगे. नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने एसडीओ को आवेदन देकर बताया कि कई बार आग्रह करने […]

शिक्षक नेता आज से अनशन परखगड़िया. मानदेय भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष गुरुवार से अनशन पर बैठेंगे. नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने एसडीओ को आवेदन देकर बताया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद भी जीओबी मद से बीते आठ माह का मानदेय शिक्षकों को नहीं दिया गया है. इसके कारण शिक्षकों को विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. दुर्गा पूजा शुरू हो गया है. दीवाली होने वाला है, लेकिन शिक्षकों के घर में त्योहार नहीं मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गुरुवार से मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार, उपाध्यक्ष पंकज राय, अलौली उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, अशोक यादव, जवाहर राय आदि ने शिक्षकों से अनशन में भाग लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >