शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू
गोगरी : अनुमंडल के उसरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष गोगरी गंगा घट गये ओर वहां से कलश में जल लेकर रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का जलाभिषेक किया.
कलश शोभायात्रा में लोग मां दुर्गा का जयकारा भी लगा रहे थे. मंगलवार की सुबह क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर गोगरी भेलवा घाट स्थित गंगा घाट पहुंचे और जल भरा. कलश शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल थे.
जलाभिषेक के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. दुर्गा मंदिर के पास ही गुरुवार से रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर पवन कुमार यादव, राकेश कुमार, राजकिशोर यादव, मनोज यादव, वशिष्ठ यादव, विकास यादव, विकेकानंद यादव, पप्पू गुप्ता, अरुण कुमार शर्मा आदि शामिल थे.
