कलशयात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ

कलशयात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ फोटो 6 मेंकैप्सन: कलश यात्रा में भाग लेतीं युवतियां.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र की 108 कन्याओं ने मंगलवार की सुबह कलश यात्रा निकाल कर 10 दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत की. गांधी इंटर स्कूल में नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही इस यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ प्रारंभ होने के […]

कलशयात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ फोटो 6 मेंकैप्सन: कलश यात्रा में भाग लेतीं युवतियां.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र की 108 कन्याओं ने मंगलवार की सुबह कलश यात्रा निकाल कर 10 दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत की. गांधी इंटर स्कूल में नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही इस यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ प्रारंभ होने के पूर्व कन्याएं फुलवरिया डीह महादेव मंदिर परिसर में कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंची. कलश यात्रा फुलवरिया डीह महादेव परिसर से निकलकर थाना चौक बस्ती होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा, जहां पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन किया गया. संध्या पांच बजे से सरल संत नारायण दास जी महाराज द्वारा भागवत कथा का प्रवचन किया गया, जो रात दस बजे तक चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >