प्रखंड : में विधानसभा चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने देर से मतदान शुरू करने का आरोप लगाया. मध्य विद्यालय करना के मतदाता निरंजन सिंह,मध्य विद्यालय मुरादपुर पर अमित कुमार यादव ने बताया कि लगभग एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ.
हालांकि इसके पीछे इस देरी के लिए किसी मतदान केंद्र पर ई वी एम के खराब आदि होने जैसी कोई घटना जिम्मेदार नहीं थी बल्कि मतदान कर्मियों द्वारा मतदान शुरू किये जाने में देरी ही जिम्मेदार थी. कुछ मतदान केंद्रों पर इस देरी के कारण मतदाता उग्र हो गये. लेकिन जल्दी ही स्थिति को संभाल लिया गया.
