खगडिया : जिले में मंगलवार से लगातार दस दिनों तक वातावरण भक्ति मय बना रहेगा. मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा आज कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो जायेगी. दुर्गा मंदिर के अलावा घर घर में इसकी तैयारियों पुरी कर ली गई हैं.
खजरैठा निवासी डाक्टर प्राण मोहन कुंवर,खजरैठा निवासी पंडित अजय कांत ठाकुर,पिपरा निवासी पंडित चन्द्रभूषण मिश्र ने बताया कि आज 11:37 बजे के बाद शुभ मुहूर्त अभिजित नक्षत्र में कलश स्थापना होगी.
प्रत्येक दिन भक्त गण दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे. वहीं नवरात्रि करने वाले भक्त गण आज से नवरात्र प्रारंभ करेंगे. कई भक्त गण अपने घरों में कलश स्थापना कर पूजा पाठ करते हैं.
देवी भागवत में कहा गया है कि अश्विन मास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य का कल्याण होता हैं. शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक का समय इन नौ दिनों में मां दुर्गा के महा लक्ष्मी,महाकाली व महा सरस्वती की रूपों की आराधना की जाती है. मंगलवार को मां की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जायेगी.
नवरात्रि को लेकर बाजारों में भीड़ देखने को मिल रहा है. फल, सब्जी-दूध आदि सामग्री के कीमत में काफी इजाफा हुआ है. कलाकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं.
जिले के दुर्गा मंदिर में आज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ेगी. परबत्ता प्रखंड के खजरैठा गांव में वैष्णवी मां दुर्गा की प्रतिमा कलाकार इस बार आकर्षक ढंग से निर्माण किया है. बिशौनी व नयागांव की चतुभुर्जी दुर्गा इलाके में विख्यात हैं. नवरात्रि के मौके पर भक्त जनो की सैलाब उमड़ पडती हैं. नवरात्रि को लेकर भक्त जनो में उत्साह का माहौल देखा जा रहा हैं.
