गोगरी में देर से शुरू हुआ मतदान
गोगरी : बिहार विधान सभाचुनाव 151 परबत्ता निर्वाचन क्षेत्र में केंद्र संख्या 23 मध्य मकतब गोगरी, केंद्र संख्या 68 मध्य विद्यालय रामपुर, 70 मध्य विद्यालय फतेहपुर में भी देर से मतदान शुरू हुआ.
देर से मतदान शुरू होने के कारण के बारे में पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वोटिंग में देर हुई. बाद में ठीक करने के बाद आधा घंटा विलंब से मतदान हुआ.
