लोकतंत्र का मान बढ़ाने घर से निकली बेटियां

लोकतंत्र का मान बढ़ाने घर से निकली बेटियां फोटो है अलौली. निश्चित रूप से लोकतंत्र के इस महापर्व का नशा सभी वर्गों के सिर चढ़ कर बोल रहा था. एक तरफ जहां युवा सुबह से ही लंबी लाइन में खड़े अपनी बारी की प्रतीक्षा में थे, तो दूसरी तरफ इस बार के विधानसभा चुनाव में […]

लोकतंत्र का मान बढ़ाने घर से निकली बेटियां फोटो है अलौली. निश्चित रूप से लोकतंत्र के इस महापर्व का नशा सभी वर्गों के सिर चढ़ कर बोल रहा था. एक तरफ जहां युवा सुबह से ही लंबी लाइन में खड़े अपनी बारी की प्रतीक्षा में थे, तो दूसरी तरफ इस बार के विधानसभा चुनाव में बेटियां भी घर से निकल लोकतंत्र के पर्व में योगदान करने मतदान केंद्र तक पहुंची.आत्मविश्वास से लबालब माड़र के एक बूथ पर से कई लड़कियां मतदान कर निकली. उनमें से एक रूखसाना प्रवीण ने बताया कि पहली बार मतदान किया है. मतदान करने की खुशी इनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. वहीं ग्रुप में शामिल रजिया खातुन ने बताया कि वे तीसरी बार मतदान कर रही है. उन्होंने बताया कि एक मजबूत और बेहतर सरकार के मतदान महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >