एक घंटा 25 मिनट लेट से शुरू हुआ मतदान

एक घंटा 25 मिनट लेट से शुरू हुआ मतदान कई जगहों से मिली इवीएम खराब होने की शिकायतखगड़िया. साढ़े सात बज गये हैं और अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है. इवीएम मशीन में गड़बड़ी आ गयी है. नगर परिषद क्षेत्र के आर्य कन्या उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 128 पर लगभग एक घंटा […]

एक घंटा 25 मिनट लेट से शुरू हुआ मतदान कई जगहों से मिली इवीएम खराब होने की शिकायतखगड़िया. साढ़े सात बज गये हैं और अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है. इवीएम मशीन में गड़बड़ी आ गयी है. नगर परिषद क्षेत्र के आर्य कन्या उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 128 पर लगभग एक घंटा 25 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ. इस दौरान मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही. हालांकि इवीएम के टेक्निकल अधिकारी के पहुंचने के बाद इवीएम को ठीक किया गया. 8 बज कर 25 मिनट से मतदान शुरू किया गया. दूसरी ओर जेएनकेटी स्थित बूथ संख्या 123 पर इवीएम खराब हो गया. लगभग 37 मिनट विलंब से मतदान शुरू किया गया. इस प्रकार जिले के बेलदौर, अलौली, परबत्ता में कई मतदान केंद्रों पर कहीं दस मिनट तो कहीं पच्चीस मिनट विलंब से मतदान शुरू किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >