समिति से जुड़े सदस्यों ने की बैठक

समिति से जुड़े सदस्यों ने की बैठकचौथम. मत्स्य जीवी सहयोग समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को सोनवर्षा स्थित बाबा स्थान में हुई. बैठक की अध्यक्षता मोहन सहनी ने किया. बैठक में समिति सदस्यों ने सचिव पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा सारे जलकरों को अवैध तरीके से बेच कर हकमारी की जाती है. […]

समिति से जुड़े सदस्यों ने की बैठकचौथम. मत्स्य जीवी सहयोग समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को सोनवर्षा स्थित बाबा स्थान में हुई. बैठक की अध्यक्षता मोहन सहनी ने किया. बैठक में समिति सदस्यों ने सचिव पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा सारे जलकरों को अवैध तरीके से बेच कर हकमारी की जाती है. उनके मनमानी रवैये से समिति सदस्यों में असंतोष है. समिति लॉज के तहत जलकर समिति सदस्य ही चलायेंगे. सचिव सारे नियम को दरकिनार कर सदस्यों की हकमारी कर रहे हैं. बैठक में सभी सदस्यों ने सचिव पर कार्रवाई करने की बाते कही. मौके पर दयानंद सहनी, जगदीश सहनी, डोमी सहनी, रंगीला सहनी, रामवृक्ष सहनी, मुकेश सहनी, गुलाबचंद सहनी, दिनेश सहनी, रविंद्र सहनी, बबली सहनी, मिथुन सहनी, योगेंद्र सहनी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >