आज टूनटून रक्शिा नहीं चलायेगा, वोट डालेगा

आज टूनटून रिक्शा नहीं चलायेगा, वोट डालेगा फोटो है 1 मेंकैप्सन : रिक्शा चालक टूनटन. लोकतंत्र के प्रति आस्था साक्षर टूनटून और पांचवीं क्लास पास रोशन के दिल में इस तरह गहरी पैठ बनाये होगी, ऐसा उन्हें और उनके काम को देख कोई अनुमान नहीं लगा सकता. इनकी आस्था इस बात से महसूस की जा […]

आज टूनटून रिक्शा नहीं चलायेगा, वोट डालेगा फोटो है 1 मेंकैप्सन : रिक्शा चालक टूनटन. लोकतंत्र के प्रति आस्था साक्षर टूनटून और पांचवीं क्लास पास रोशन के दिल में इस तरह गहरी पैठ बनाये होगी, ऐसा उन्हें और उनके काम को देख कोई अनुमान नहीं लगा सकता. इनकी आस्था इस बात से महसूस की जा सकती है कि ये दोनों बुधवार को रिक्शा नहीं चलायेंगे, बल्कि वोट गिरायेंगे. मतदान केंद्र पर साथ में पत्नी को भी लेकर जायेंगे. सोमवार की कमाई रविवार को ही हो जाये, इसके लिए रविवार को किराया डेढ़ गुना बढ़ा रखा था. टूनटून और रोशन हाजीपुर मुहल्ले में रहते हैं. सुबह से शाम तक रिक्शा हांक कर अपने परिवार के लिए रोटी का जुगाड़ करते हैं. सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. वोट देने का उनके अंदर जज्बा इस बात की प्रबल संभावना व्यक्त कर रहा है कि खगड़िया में मतदान का प्रतिशत अन्य जिलों से कमजोर नहीं होगा. इन दोनों रिक्शेवालों का मन टटोलने की कोशिश की और यह पूछने पर कि वोट गिराने के लिए इतने उत्साह की क्या वजह है? सवाल को टूनटून ने लपका और रिक्शा चलाते-चलाते एक ही सांस में कह गया, वोट गिरायेंगे, तभी तो हम और खुशहाल हो पायेंगे. इन दोनों रिक्शावालों ने अमुक स्थान पर पहुंचाया और मुस्कुराते हुए चले गये. वैसे यह तो शहरियों की मनोदशा थी. ग्रामीण इलाके पर खगड़िया रेलवे जंकशन के समीप एक चाय दुकान पर बैठे कुछ लोग बातें कर रहे थे. नदियों के कहर को झेलनेवाले ग्रामीण इस बार कुछ अधिक सजग हैं. उनका भी भरपूर वोट इवीएम में बंद होगा, पर वे मतदान पर मंथन कर रहे हैं. कहते हैं, वोट बरबाद नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें देंगे जिनसे उन्हें नदियों के कहर से बचाने की उम्मीद है, भरोसा है. उन्हें मक्का, केला व गेहूं की उत्पादकता और दूध के उत्पादन में और भी बढ़ोतरी और इसके लिए सहज बाजार व संबंधित उद्योग की स्थापना की पहल करनेवाले की खोज है या फिर ऐसे प्रत्याशियों को वे ढूंढ़ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >