नौ दिवसीय रामायण कथा का आयोजन

नौ दिवसीय रामायण कथा का आयोजन खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के संसारपुर पंचायत के विद्यार्थी टोला में नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन किया जायेगा. आयोजक संजय राय ने बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर गांव में रामायण कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा का आरंभ 13 से कलश स्थापना […]

नौ दिवसीय रामायण कथा का आयोजन खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के संसारपुर पंचायत के विद्यार्थी टोला में नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन किया जायेगा. आयोजक संजय राय ने बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर गांव में रामायण कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा का आरंभ 13 से कलश स्थापना के दिन से आरंभ होकर 21 अक्तूबर तक चलेगा. श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, टेंट आदि की व्यवस्था की गयी है. सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा संध्या के 2 बजे से 5 बजे तक इलाहाबाद से आये आचार्य श्री किंकराचार्य महाराज का प्रवचन श्रद्धालुओं के बीच होगा. दिन के 11 बजे से 2 बजे तक आकाशवाणी भागलपुर के कलाकार दीपक झा अपने दल सहित सुंदर कांड का पाठ करेंगे. नवरात्र के अंतिम दिन 21 अक्तूबर की रात में भागलपुर के कलाकारों के देवी जागरण का कार्यक्रम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >