अजय देवगन के काफीले पर हमला

गोगरी (खगड़िया) : 151 परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी के प्रचार के लिए रोड शो कर रहे सिने स्टार अजय देवगन के काफिले पर शिशवा व मड़ैया बाजार में विरोधियों पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी ने […]

गोगरी (खगड़िया) : 151 परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी के प्रचार के लिए रोड शो कर रहे सिने स्टार अजय देवगन के काफिले पर शिशवा व मड़ैया बाजार में विरोधियों पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है.

हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी ने डीजीपी पटना, डीआइजी मुंगेर समेत डीएम-एसपी को फैक्स कर मामले की जानकारी दी है.

रोड शो के दौरान ना तो स्काॅट की व्यवस्था की गयी और ना ही भीड़ के हिसाब से पुलिस बल ही तैनात किया गया. आवेदन में कहा है कि जब अजय देवगन का काफीला शिशवा गांव पहुंचा, तो वहां काफिला पर हमला कर दिया गया. इस पर अजय देवगन ने कहा कि देखो यार पंगा शुरू हो गया. अब मैं रोड शो नहीं करूंगा.

अब मुझे निकालो. उसी समय उन्हें आलम बाजार बाया बंदेहरा होते हुए हेलीपैड तक पहुंचा कर वापस भेजा गया. इधर देर शाम इस मामले में गोगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस मामले में एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्याशी रामानुज चौधरी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जायेगी.

हालांकि उन्होंने कहा कि अजय देवगन रोड शो करने के बाद बंद गाड़ी में आ रहे थे. इसी दौरान प्रशंसक उनसे खुली गाड़ी में घूमने की मांग करने लगे. साथ ही फूल उनकी गाड़ी से फूल माला नोचने का प्रयास किया गया. उन्होंनें हमले जैसी किसी घटना के होने से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >