परबत्ता में परिवर्तन लाकर ही लूंगी दम : सुहेली फोटो. 15 में कैप्सन. रामपुर में जन संपर्क करती डॉ. सुहेली मेहता खगड़िया. परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी की उम्मीदवार डॉ सुहेली मेहता ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन की अपील की. उन्होंने रामपुर, कटघरा, मदारपुर, गरमोहनी, गोविंदपुर, गौछारी, गोरिया बथान आदि जगहों पर लोगों से मिल कर लोगों से सहयोग की अपील की. डॉ मेहता ने कहा कि परबत्ता को सामंतवादी ताकताें से मुक्त बना कर गरीबाें के चेहरे पर खुशहाली लाना ही उनका मकसद है. उन्होंने महिलाआें के उत्थान के लिए विशेष योजना चलाने का भी एलान किया. साथ ही युवाओं को रोजगार, हर परिवार को आशियाना देने की बात कहते हुए कहा कि जनता के समर्थन से कुरसी पाने वाले नेताओं ने जनता को ही भुला दिया. वह वादे करने पर नहीं, बल्कि करके दिखाने में भरोसा रखती हैं.
परबत्ता में परिवर्तन लाकर ही लूंगी दम : सुहेली
परबत्ता में परिवर्तन लाकर ही लूंगी दम : सुहेली फोटो. 15 में कैप्सन. रामपुर में जन संपर्क करती डॉ. सुहेली मेहता खगड़िया. परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी की उम्मीदवार डॉ सुहेली मेहता ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन की अपील की. उन्होंने रामपुर, कटघरा, मदारपुर, गरमोहनी, गोविंदपुर, गौछारी, गोरिया […]
