सैकड़ों सेवा मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

खगड़िया : जेएनकेटी इंटर विद्यालय में बुधवार को चुनाव कार्य में लगाये गये सैकड़ों सेवा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अब तक 2358 सेवा मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. उन्होंने बताया कि जिले में लगभग आठ हजार ऐसे मतदाता हैं. सेवा मतदाता […]

खगड़िया : जेएनकेटी इंटर विद्यालय में बुधवार को चुनाव कार्य में लगाये गये सैकड़ों सेवा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अब तक 2358 सेवा मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. उन्होंने बताया कि जिले में लगभग आठ हजार ऐसे मतदाता हैं.

सेवा मतदाता गुरुवार तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदान के दौरान जेएनकेटी विद्यालय के परिसर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था दिखी. जिलाधिकारी साकेत कुमार, वरीय उप समाहर्ता संजीव चौधरी, सिया राम सिंह आदि ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. वहीं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान 10 बजे से संध्या के पांच बजे तक किया जायेगा.

इसके लिए अलग से पीठासीन पदाधिकारी व पोलिंग मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गये हैं. वोटिंग के लिए अलग-अलग बूथ बनाये गये हैं. जो कर्मी जिस बूथ के वोटर थे, अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान किये.

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ शिव कुमार शैव, अलौली विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो, मानसी बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ नौशाद आलम समेत विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में मतपेटी को सिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >