डेंगू का संदेहास्पद मरीज पीएचसी में भरती बेलदौर . डेंगू का डंक अब शहरों से गांव तक पहुंचने लगा है. बुधवार को डेंगू का एक संदेहास्पद मरीज पीएचसी में भरती कराया गया. हालांकि मामले की अाधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं हो पायी है. हरिपुर गांव के 40 वर्षीय विनोद मंडल दिल्ली में रहकर काम कर रहा था. उसने बताया कि 20 दिन पहले उसे इस रोग की जानकारी वहां के डाक्टरों से मिली. पर, परदेस में समुचित खानपान एवं एवं संतोषजनक इलाज नहीं होने के कारण वह घर लौट आया. बीएचएम अशोक यादव ने बताया कि डेंगू का संदेहास्पद मरीज पीएचसी मे भरती हुआ है. उसे रेफर करने का सुझाव चिकित्सक को दिया, ताकि बाहर उसकी समुचित जांच व इलाज किया जा सके.
डेंगू का संदेहास्पद मरीज पीएचसी में भरती
डेंगू का संदेहास्पद मरीज पीएचसी में भरती बेलदौर . डेंगू का डंक अब शहरों से गांव तक पहुंचने लगा है. बुधवार को डेंगू का एक संदेहास्पद मरीज पीएचसी में भरती कराया गया. हालांकि मामले की अाधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं हो पायी है. हरिपुर गांव के 40 वर्षीय विनोद मंडल दिल्ली में रहकर काम […]
