इकलौते पुत्र की मौत से मां हुई बदहवास

सोमवार की दोपहर अर्द्धसैनिक बल की गाड़ी से कुचल कर श्रवण की हो गयी थी मौत अलौली : थाना क्षेत्र के हथवन गांव में हुई सड़क दुर्घटना में श्रवण की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मंगलवार को हथवन गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. […]

सोमवार की दोपहर अर्द्धसैनिक बल की गाड़ी से कुचल कर श्रवण की हो गयी थी मौत

अलौली : थाना क्षेत्र के हथवन गांव में हुई सड़क दुर्घटना में श्रवण की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मंगलवार को हथवन गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. सभी की आंखें नम हो गयीं. मृत किशोर के परिजन को लोग सांत्वना दे रहे थे.
मां की चीत्कार सुन कर सांत्वना देने वाले लोगों की भी आंखों से आंसू टपक रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृत श्रवण के पिता अमरजीत यादव भी घर पहुंच गये हैं. अमरजीत के पहुंचते ही श्रवण की मां रह-रह कर बेहोश हो जाती थी.
एसडीओ ने ढाई लाख िदलाने का दिया आश्वासन .
बीते सोमवार की दोपहर हथवन गांव के मध्य विद्यालय के समीप अर्द्ध सैनिक बलों को लेकर जा रही बस ने हथवन निवासी अमरजीत यादव के पुत्र 15 वर्षीय श्रवण को कुचल दिया था.
इसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ शिव कुमार शैव घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजन को आश्वासन दिया. साथ ही कबीर अंत्येष्टी योजना मद से 20 हजार रुपये की सहायता दी. एसडीओ ने दो लाख 50 हजार दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >