ऑटो पलटने से चार लोग हुए जख्मी

पिपरा : एनएच 106 पर कटिंग चौक के समीप मंगलवार को ऑटो पलटने से चार व्यक्ति जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सिमराही निवासी ऑटो चालक प्रकाश […]

पिपरा : एनएच 106 पर कटिंग चौक के समीप मंगलवार को ऑटो पलटने से चार व्यक्ति जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया.

जहां चिकित्सकों ने तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सिमराही निवासी ऑटो चालक प्रकाश मेहता सवारी लेकर राघोपुर की ओर जा रहा था.

इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. इस घटना में चालक समेत हरिहर पट्टी निवासी अफसाना परवीन, मेहशुआ निवासी प्रियंका कुमारी व अशोक राम जख्मी हो गये.

चिकित्सा प्रभारी डा जे पी साह ने बताया कि घायल अशोक राम का उपचार जारी है. जबकि शेष को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है.

सीमावर्ती क्षेत्र से 70 बोरा अवैध खाद जब्त : कुनौली. सीमावर्ती क्षेत्र कुनौली स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा अंधरा मठ के समीप भारत से नेपाल की तरफ ले जाने की नीयत से छुपा कर रखी गयी 70 बोरी यूरिया सोमवार को कस्टम अधिकारियों द्वारा जब्त की गयी है.
कस्टम अधीक्षक संजय कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थान पर प्लास्टिक में लपेट कर रखी गयी यूरिया बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >