कल से होगा पांचवें चरण का नामांकन

समाहरणालय में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था समाहरणालय के बाहर किसी भी उम्मीदवार या समर्थक द्वारा नारेबाजी करने व जुलूस पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध सहरसा सदर : पांचवें चरण में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है. इसके लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन शुरू हो जायेगा. नामांकन के लिए जिला […]

समाहरणालय में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

समाहरणालय के बाहर किसी भी उम्मीदवार या समर्थक द्वारा नारेबाजी करने व जुलूस पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध

सहरसा सदर : पांचवें चरण में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है. इसके लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन शुरू हो जायेगा.

नामांकन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विनोद सिंह गुंजियाल के दिशा-निर्देश पर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. 74 सोनवर्षा, 75 सहरसा, 77 महिषी विधानसभा के लिए

जिला मुख्यालय में नामांकन किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सोनवर्षा के लिए डीसीएलआर राजीव कुमार, सहरसा के लिए सदर एसडीओ जहांगीर आलम, महिषी के लिए

एडीएम उदय कृष्ण को आरओ बनाया गया है. उनके समक्ष संबंधित क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. आठ अक्तूबर से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक चलेगी. 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 अक्तूबर से नाम वापसी की तिथि होगी. इसके बाद चारों विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला क्षेत्र की जनता पांच नवम्बर को होने वाले मतदान के दिन करेगी.

नामांकन को लेकर सामाहरणालय में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. समाहरणालय के अंदर प्रत्याशी, प्रस्तावक के अलावे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं रहेगी. समाहरणालय के बाहर किसी भी उम्मीदवार या समर्थक द्वारा नारेबाजी करने व जुलूस पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. डीएम के निर्देश पर नामांकन अवधि तक समाहरणालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >