बेलदौर (खगड़िया) : नीतीश कुमार ने दस वर्षों में गांव-गांव में शराब की दुकान खोलकर बच्चों तक के हाथ में शराब की बोतलें थमा दीं. अब सरकार बनने पर शराब बंद करने का स्वांग रच रहे है. उक्त बातें लोजपा सुप्रीमो सह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को स्थानीय गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बना कर आपने कुरता तो पहना दिया, अब बिहार में एनडीए की सरकार बना कर हमें पायजामा भी पहना दें. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो टिकट से वंचित पूर्व विधायक सुनिता शर्मा को एमएलए से अधिक ताकतवर पद दिया जायेगा.
