बढ़ गयी है फर्जी शिक्षकों की धड़कनें

सेटिंग करने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं फर्जी शिक्षक उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से शिक्षकों में हड़कंप चौथम. वर्ष 2006 से 2012 तक नियोजित शिक्षकों के नियोजन से जांच संबंधित जांच की प्रक्रिया शुरू होते ही फर्जी शिक्षकों की धड़कनें बढ़ गयी हैं. फर्जी शिक्षक उधेड़बुन स्थिति में हैं. कुछ फर्जी शिक्षक […]

सेटिंग करने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं फर्जी शिक्षक उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से शिक्षकों में हड़कंप चौथम. वर्ष 2006 से 2012 तक नियोजित शिक्षकों के नियोजन से जांच संबंधित जांच की प्रक्रिया शुरू होते ही फर्जी शिक्षकों की धड़कनें बढ़ गयी हैं. फर्जी शिक्षक उधेड़बुन स्थिति में हैं. कुछ फर्जी शिक्षक सेटिंग के लिए हाथ पांव मारने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र के आधे से अधिक पंचायत नियोजन इकाई द्वारा नियोजन से संबंधित अभिलेख बीइओ कार्यालय में जमा नहीं किया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश नियोजन इकाई अभिलेख जमा करने में आनाकानी कर रही हैं. उच्च न्यायालय द्वारा आगामी नौ जुलाई तक फर्जी शिक्षकों द्वारा त्याग पत्र देने पर कार्रवाई नहीं किये जाने के आदेश से फर्जी शिक्षक त्याग पत्र देने को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है. हालांकि अब तक प्रखंड में एक भी फर्जी शिक्षक ने त्याग पत्र नहीं सौंपा है. मिली जानकारी के अनुसार त्याग पत्र के निर्धारित अवधि के करीब आते ही दर्जनों शिक्षक त्याग पत्र दे सकते हैं. बताते चले कि प्रखंड में 551 नियोजित शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किया जा रहा है. इसमें प्रखंड शिक्षक के 243 की रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ को भेजी जा चुकीहै. वहीं पंचायत नियोजित शिक्षक की रिपोर्ट पंचायत सचिव द्वारा नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >