Khagaria, शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज

परबत्ता खगड़िया से पलटु झा की रिपोर्ट,

परबत्ता प्रखंड के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़ित पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीते 1 मई 2026 को करीब डेढ़ बजे दिन में आलम बाजार गई थी. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि पसराहा थाना क्षेत्र निवासी सुमन जायसवाल उर्फ अमन कुमार नामक युवक उनकी पुत्री को शादी की नीयत से जबरन अपने साथ ले गया है. आरोप लगाया है कि उक्त युवक पहले भी मोबाइल के माध्यम से लड़की को परेशान करता था. पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री की जान एवं इज्जत खतरे में है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से बेटी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मड़ैया थाना पुलिस ने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जांच चल रही है, जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >