खगड़िया मंडी: मक्का में तेजी, अन्य जिंसों के भाव सामान्य
शहर के मंडी में पिछले एक सप्ताह से मक्का व गेंहू की कीमत में तेजी आई है.
आज की मंडी में भाव
शहर के मंडी में पिछले एक सप्ताह से मक्का व गेंहू की कीमत में तेजी आई है. जबकि सर्राफा बाजार में मंदी चल रहा है. सर्राफा बाजार में मंदी के बावजूद खरीदारों की भीड़ नहीं दिख रहा है. मक्का कारोबारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में आवक कम हो जाने से तेजी आई है. कारोबारियों ने बताया कि मक्का का यह उछाल फिलहाल स्थायी नहीं रहने वाला है. मंडी में आमदनी कम रहने के कारण बढ़ते ही भाव के लुढ़कने की संभावना है. बताया कि जैसे ही धूप तेज होगी आवक बढ़ जाएगा. तब यह भाव स्थिर नहीं रह पाएगा.