रविवार को भी खुले रहेंगे आरक्षण काउंटर

मानसी. स्थानीय जंकशन का आरक्षण काउंटर अब रविवार को खुला रहेगा. आरक्षण लिपिक सुभाष कुमार ने बताया कि सीनियर डीसीएम के निर्देशानुसार रविवार को भी आरक्षण टिकट की सुविधा बहाल की गयी है. सोमवार से रविवार तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यात्री आरक्षण का लाभ ले सकेंगे. इसके पूर्व सप्ताह में […]

मानसी. स्थानीय जंकशन का आरक्षण काउंटर अब रविवार को खुला रहेगा. आरक्षण लिपिक सुभाष कुमार ने बताया कि सीनियर डीसीएम के निर्देशानुसार रविवार को भी आरक्षण टिकट की सुविधा बहाल की गयी है. सोमवार से रविवार तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यात्री आरक्षण का लाभ ले सकेंगे. इसके पूर्व सप्ताह में छह दिन ही आरक्षण टिकट की सुविधा उपलब्ध थी. रविवार के अलावा अवकाश के दिन भी आरक्षण टिकट काउंटर खुला रहेगा. सीनियर डीसीएम के आदेश से स्थानीय लोगों में हर्ष है. चकहुसैनी पंचायत के सरपंच मुकेश यादव, व्यवसायी वकील साह, गोपाल साह, सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह, सिकंदर आजाद, रिंकू शर्मा ने कहा कि इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >