थानाध्यक्ष ने की कुआं विवाद की जांच

बेलदौर : कुएं की मरम्मत को लेकर हुए विवाद के मामले में थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को जांच किया. कचहरी टोला बेलदौर में कन्या मिडिल स्कूल के पूरब एक सार्वजनिक कुआं कई दशक से उपयोग में था. इसका उपयोग आस पास के लोग कर रहे थे. कालांतर में कुएं की इस जमीन को एक व्यक्ति ने […]

बेलदौर : कुएं की मरम्मत को लेकर हुए विवाद के मामले में थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को जांच किया. कचहरी टोला बेलदौर में कन्या मिडिल स्कूल के पूरब एक सार्वजनिक कुआं कई दशक से उपयोग में था. इसका उपयोग आस पास के लोग कर रहे थे. कालांतर में कुएं की इस जमीन को एक व्यक्ति ने अंचल कार्यालय को प्रभाव में लेकर बंदोबस्त करवा ली.

बंदोबस्ती के कई साल बीत जाने के बाद बंदोबस्तधारी के परिजन इस कुएं को अपनी पैतृक संपत्ति बता कर इसे बंद कर दिये. कुएं के बंद हो जाने के बाद आसपास के लोगों को कुएं के पानी से वंचित हो जाना पड़ा. बाद मंे इस कुएं को चालू करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किया गया. सहमति बन जाने के बाद कुआं को चालू करने के लिए कुएं की मरम्मत शुरू हुई. पर मरम्मत कार्य से असंतुष्ट बंदोबस्तधारी के परिजन कुएं की जमीन को अपनी बंदोबस्ती जमीन बताते हुए आवेदन देकर कार्य पर रोक लगवा दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >