अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस होगा भवनफोटो है.1 में कैप्सन: शिलान्यास करते अधिकारी.खगडि़या. सदर प्रखंड परिसर में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस आर सेठी भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसका शिलान्यास शुक्रवार को एलडीएम सजल चटराज एवं आर सेठी के निदेशक वंशी झा ने संयुक्त रूप से किया. निदेशक श्री झा ने बताया कि भवन का निर्माण लगभग एक एकड़ जमीन पर किया जायेगा. इसमेंतीन बैच के प्रशिक्षणार्थियों के लिए हॉस्टल तथा एक साथ बेरोजगार युवक / युवतियों के प्रशिक्षण के लिए तीन प्रशिक्षण हॉल का निर्माण किया जायेगा. इसमें आर सेठी के निदेशक कार्यालय सहित कई कार्यालयों का निर्माण किया जायेगा. भवन निर्माण में संवेदक को भवन पूर्ण करने के लिए दो वर्ष का समय दिया गया है. शिलान्यास कार्यक्रम में यूनियन बैंक कोसी कॉलेज के शाखा प्रबंधक बीके शर्मा सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
तीन करोड़ की लागत से बनेगा आर सेठी भवन
अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस होगा भवनफोटो है.1 में कैप्सन: शिलान्यास करते अधिकारी.खगडि़या. सदर प्रखंड परिसर में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस आर सेठी भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसका शिलान्यास शुक्रवार को एलडीएम सजल चटराज एवं आर सेठी के निदेशक वंशी झा ने संयुक्त रूप से किया. […]
