महेशखूंट. शुक्रवार को लगातार बारिश होने से पूरा महेशखूंट बाजार कीचड़मय हो गया है. वहीं केशव चौक पर जलजमाव से राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है. उक्त रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. पुरानी बाजार व नया बाजार सहित समसपुर, बन्नी, झिकटिया, वौरना आदि पंचायतों के मुख्य मार्गों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी की सामना पड़ रहा है. नाला जाम होने के करण हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय दुकानदार भी दुकान का कचरा नाले में ही डाल देते हैं. बिंदेश्वरी साह, प्रकाश कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार राणा आदि ने अधिकारियों से जलजमाव ेसे निजात दिलाने की मांग की है.
जलजमाव से राहगीर परेशान
महेशखूंट. शुक्रवार को लगातार बारिश होने से पूरा महेशखूंट बाजार कीचड़मय हो गया है. वहीं केशव चौक पर जलजमाव से राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है. उक्त रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. पुरानी बाजार व नया बाजार सहित समसपुर, बन्नी, झिकटिया, वौरना आदि पंचायतों के मुख्य मार्गों पर जलजमाव होने […]
