इमामबारा चौक बना ऑटो स्टैंड

फोटो है 17 मेंकैप्सन- शहर के ह्दय स्थली पर यात्रियों को चढ़ाते ऑटो चालक प्रतिनिधि, खगडि़याशहर के हृदय स्थली इमामबाड़ा चौक पर ऑटो चालकों की वजह से प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है. पर, पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. स्थानीय पप्पू कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार […]

फोटो है 17 मेंकैप्सन- शहर के ह्दय स्थली पर यात्रियों को चढ़ाते ऑटो चालक प्रतिनिधि, खगडि़याशहर के हृदय स्थली इमामबाड़ा चौक पर ऑटो चालकों की वजह से प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है. पर, पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. स्थानीय पप्पू कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार कसेरा, मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क के दोनों छोर पर चालक ऑटो खड़ा कर सवारियां भरते है. इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. नगर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि ऐसी समस्याओं से स्थानीय लोगों ने अवगत कराया है. सड़क पर अवैध रूप से ऑटो लगाने वालों पर जुर्माना किया जाता है. आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >